हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
मीरजापुर 12 मार्च 2024- नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत नगर पालिका के अन्तर्गत चल रहे कार्यो का आज डायरेक्टर जनरल नमामि गंगे नई दिल्ली श्री बृजेंद्र स्वरूप ने जनपद में भ्रमण कर प्रगति कार्य का निरीक्षण किया। फतहा में निर्माणाधीन एस0टी0पी0 कार्य के निरीक्षण पर पहंुचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने उनका स्वागत अभिनन्दन करते हुये जनपद में कराये जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी दी तथा गंगा के किनारे निर्माणाधीन एस0टी0पी0 परियोजना फतहा के गंगा नदी कटान को रोकने तथा शहर में ड्रेनेज/बड़ा नाला बनाने के प्रस्ताव रखने पर डायरेक्टर जनरल ने मुख्य अभियन्ता जल जीवन मिशन ग्रामीण को सर्वे कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व डारेक्टर जनरल ने नमामि गंगे के डायरेक्टर जनरल नई दिल्ली श्री बृजेंद्र स्वरूप प्रात 8ः30 बजे विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन करने के बाद सबसे पहले पक्का पोखरा स्थित एस टी पी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता जल जीवन मिशन ग्रामीण ने जानकारी देते हुये बताया कि मीरजापुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मां गंगा में गिरने वाले 18 चिन्हित नालों को टैप कर उसे शोधित करने हेतु नमामि गंगे प्रोग्राम के अंतर्गत 129.08 करोड़ की लागत से 8.5 एमएलडी क्षमता की दो नग नई एस टी पी, एक नग पंपिंग स्टेशन तथा पुरानी 14 एमएलडी एसटीपी पक्का पोखरा का रिहैबिलिटेशन का कार्य कार्यालय परियोजना प्रबंधन गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई यू पी जल निगम (ग्रामीण) वाराणसी द्वारा किया जा रहा है कार्य लगभग 98.5 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है। इसके बाद बिसुंदरपुर में 8.5 एमएलडी क्षमता के एसटी पी का निरीक्षण किया। दोनों एसटीपी का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है विद्युत कनेक्शन न होने के कारण अभी एसटीपी संचालित नहीं किया जा रही है इस पर डायरेक्टर जनरल नमामि गंगे के द्वारा विभाग को सख्त निर्देश दिया गया कि 31 मार्च से पहले विद्युत कनेक्शन कर दिया जाए तथा एसटीपी संचालित कर दी जाए, जिससे मां गंगा में गिरने वाले नाले बंद हो जाएं।
निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण वाराणसी परियोजना अभियंता एवं थर्ड पार्टी एन0जी0 इंजीनियर की टीम मौजूद रही।
