नमस्कार आप रहे हैं सुपर इंडिया न्यूज़ टीवी
डीएम ने 15 बिस्तर वाले रैन बसेरा का किया उद्घाटन कारागार के कैदियों में कंबल किया वितरित।
बस्ती ।जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन जिला पंचायत की ओर से तैयार फुटहिया फ्लाईओवर के नीचे 15 बिस्तर वाले रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र एवंअपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा उपस्थित रहे जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि यहां पर नियमित रूप से अलाव की व्यवस्था रखी जाए रैन बसेरा में ठहरने वाले के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाए ।

उन्होंने निर्देश दिया कि फ्लाईओवर के नीचे सड़क के दोनों ओर महर्षि वशिष्ठ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पार्क विकसित कराएं दोनों और रेलिंग लगाकर फूल पत्ती युक्त लगाकर क्यारियां विकसित की जाए इस अवसर पर अवर अभियंता मनीष , विनोद, सुरेश, जनप्रतिनिधि धर्मेंद्र शुक्ला ,शिव प्रसाद चौधरी , रामचंद्र चौधरी, राकेश राजभर,अनिल पांडेय अन्य लोग उपस्थित रहे।
इसके पहले जिलाधिकारी ने कारागार पहुंचकर ठंड से बचाव के लिए कैदियों को कंबल वितरित किया प्रभारी वरिष्ठ कारागार अधीक्षक एवं एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया की इस अवसर पर कैदियों मैं लगभग 200 कंबल वितरित किए गए।
जिलाधिकारी ने गणमान्य नागरिकों स्वयंसेवी संस्थाओं व्यापारियों जनप्रतिनिधियों से गरीबों एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण करने का अपील किया।
जिला बस्ती से ब्यूरो चीफ लालजी वर्मा की खास रिपोर्ट

By RAKESH KUMAR

EDITER IN CHIEF RAKESH KUMAR SUPER INDIA NEWS TV Mo: 9140210037

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp