जिलाधिकारी ने शहीद वीर सैनिकों की नारियों को किया सम्मानित

 

रायबरेली,14 जनवरी। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने वेटरंस डे के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के वीर नारियों को अंगवस्त्रम व प्रमाण पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को भी सुना। जिलाधिकारी ने 1971 भारत पाक युद्ध में शहीद बलवान सिंह की वीर नारी धुन्ना देवी, 1965 भारत-पाक युद्ध सिपाही शिव सिंह की वीर नारी सिया राजी, 1971 भारत-पाक युद्ध सिपाही रवि नारायण सिंह की वीरनारी सोनवती देवी, 1991 ऑपरेशन रक्षक लांस नायक रामेश्वर सिंह की वीर नारी उर्मिला देवी, 1999 ऑपरेशन कारगिल विजय राजेंद्र कुमार की वीरनारी ललिता देवी, ऑपरेशन फाल्कन सूबेदार लालता सिंह की वीर नारी विनीता सिंह, 1971 पायनियर महावीर यादव की वीर नारि धन राजा, 1984 सिपाही राम बहोर सिंह की वीर नारी राज दुलारी, 1974 मिशन इन डिस्पैच हवलदार शंभू नाथ सिंह, 2001 की इस ऑपरेशन नायक सुरेंद्र बहादुर सिंह की वीर नारी कृष्णावती, 1990 आइस ऑपरेशन हवलदार रणधीर सिंह की वीर नारी ज्ञानवती, हवलदार एसके सिंह की वीर नारी मुन्नी देवी, सवार लाखन सिंह की वीर नारी कृष्णा कुमारी को सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp