महराजगंज रायबरेली। जहां साफ सफाई को लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया उसके बाद भी गांव से गंदगी की शिकायत एसडीएम के पास पहुंच रही है। आपको बता दें क्षेत्र के सौरभ त्रिपाठी निवासी सलेथू
ने उपजिलाधिकारी महराजगंज कार्यालय पहुंच कर नाराजगी जाहिर करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है दिये गए प्रार्थना पत्र में कहा है ग्राम सभा सलेथू में सत्यनाम जनता विद्यालय की तरफ सभी नलियां जाम हो चुकी है। लोगों के घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है सफाई कर्मचारी कभी देखने तक नही आता है सिर्फ प्रधान जी के तरफ ही साफ सफाई कर देता है। साफ सफाई को लेकर लगातार शासन प्रशासन द्वारा सबसे बड़ा अभियान चलाया जा रहा है उसके बाद भी लगातार आदेशों निर्देशों की जिम्मेदार धज्जियां उड़ा रहे है। बजबजाती नालियों के चलते आसपास रहने वाले ग्रामीणों को करना पड़ रहा है भारी कठिनाइयों का सामना जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर निर्देशों की हवा निकाल रहे है।
एडीओ पंचायत सतीश चतुर्वेदी ने बताया जेसे ही प्रार्थना पत्र संज्ञान में आयेगा तत्काल कार्यवाही आवश्यक की जायगी।
प्रधान प्रतिनिधि आरपी साहू ने कहा लगभग सभी जगह साफ सफाई कराई जा रही है जहां की शिकायत मिल रही है वहां भी करवाया जायगा।
वहीं इस दौरान पीड़ित प्रार्थी ने बताया लगातार शिकायत के बाद भी सुनवाई नही हो रही नलियां बजबजा रही है जिम्मेदार अधिकारी खानापूर्ति करने में लगे रहते है ऐसे ही पूरी ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
