रायबरेली में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं को मार्शल आर्ट, कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता दे की विद्यालय के सभी छात्रों को इस योजना के तहत आत्मरक्षा के लिए ट्रेनिंग कराई जा रही है जिससे विषम परिस्थितियों में बालिकाएं अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके तथा अपने ऊपर आने वाली विपत्ति का डटकर सामना कर सके प्रशिक्षण राहुल कुमार पटेल के द्वारा बालिकाओं को दिया जा रहा है जिससे बालिकाएं सशक्त बन सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास द्विवेदी ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाया गया इस तरह का कार्यक्रम बालिकाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है ऐसी चीजों को सीख कर बालिकाएं अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा करने में भी सक्षम बन सकती है। विद्यालय की बालिकाओं में सत्तिका, अंजुम, प्रिया, सानिया, आस्था, छाया आदि बालिकाओं ने कहा प्रशिक्षण समाप्त होने के पश्चात भी हम विद्यालय में इसका अभ्यास करते रहेंगे ताकि मार्शल आर्ट की सभी कलाएं हमें सदैव याद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp