जन्मदिवस पर याद किए गए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंहकल्याण सिंह जैसा नेता अब इस धरा पर नहीं है डॉक्टर एमडी पासी

महराजगंज रायबरेली। हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल रहे स्वर्गवासी कल्याण सिंह का जन्म दिवस प्रतीयं परिषद सदस्य भारतीय जनता पार्टी एवं पूर्व प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी बछरावां विधानसभा डॉक्टर मातादीन पासी (एमडी पासी)के निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बाबूजी के नाम से मशहूर कल्याण सिंह का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।आए हुए लोगों ने दीप प्रज्वलन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया वहीं एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें प्रतीयं परिषद सदस्य डॉक्टर एमडी पासी ने कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह जैसा नेता अब इस धरा पर नहीं है वह कार्यकर्ताओं को पहली प्राथमिकता देते थे और उन्हें बहुत इज्जत और मान सम्मान देते हुए उनके कार्यों पर विशेष गौर करते थे ।वही मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा कल्याण सिंह के समय शिक्षा का स्तर जिस तरह ऊपर उठा है इसके बारे में जितना कहा जाए कम है ।इस मौके पर कविराज शिवकुमार सिंह शिव समाजसेवी द्वारिका सिंह किसान नेता राम सुमिरन यादव सुल्तानपुर ग्राम प्रधान संतलाल लोधी रामेश्वर लोधी सुरेंद्र सिंह बृजेश नंदन सुखई मौर्य सुशील कुमार मयंक सोनी व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल पंकज श्रीवास्तव मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी राम शरण लोधी राधा लोधी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp