हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
भदोही 22 अप्रैल 2023: जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में जनपद में शांतिपूर्ण व सकुशल ढंग से ईद का पर्व संपन्न हुआ।
भोर से ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी ईद की नवाज के दृष्टिगत मुस्तैदी से कार्यरत दिखे। अजीमुल्लाह तिराहे पर डीएम व एसपी ने स्वयं नमाजियों से लौटते वक्त आपसी प्रेमभाव सौहार्द से गले मिलकर ईद की बधाई व शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर उन्होंने छोटे बच्चों को मिठाई व चॉकलेट देते हुए उन्हें प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज व ईदगाह पर मेले को सकुशल ढंग से संपन्न कराया ।
इस अवसर पर नमाजियों ने प्रशासन द्वारा किए गए चाक-चौबंद व्यवस्था की प्रशंसा किया।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित
