हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर, 04 मार्च 2024- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ लोकभवन सभागार से सांय लगभग 04 बजे प्रदेश की 2800 करोड़ की लागत से 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। लोकार्पण/शिलान्यास के क्रम में जनपद मीरजापुर की चार परियोनाए भी शामिल हैं। मां विन्ध्यवासिनी देवी धाम के पक्काघाट, न्यू0वी0आई0वी0रोड ओल्ड वी0आई0पी0 रोड एवं भूमिगत विद्युत कार्य 1196.59 लाख तथा विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर को जाने वाले मार्गो को जोड़ने वाले पहंुच मार्गो का सुन्दरीकरण एवं निर्माण 4018.53 लाख की लागत व मीरजापुर के गंगा नदी दाहिने तट पर पक्का घाट एवं दीवान घाट 700.95 लाख एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के घोषणान्तर्गत जनपद मीरजापुर के विधानसभा चुनार में अदलपुरा शीतला माता मन्दिर, चुनार के गंगा किनारे पक्का घाट का 638.01 लाख की लागत से निर्मित परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp