रायबरेली, जगतपुर क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओ में दे रहे अपना योगदान प्राइवेट वाहनों को अधीक्षक ने किया बाधित वहीं मोटर मालिको की उचित तय मूल्य को जबरन स्वास्थ्य विभाग ने रोक दिया है जिसकी वजह से मोटर मालिकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है इस बात की पुष्टि में जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो से पता चला कि जिसमे बलवंत सिंह, दुर्गेश सिंह, मुदित सिंह ने कहा की उनका बकाया धनराशि सीएचसी एल पी सोनकर ने रोक कर रखा है बकाया धनराशि प्रति वाहन 50000 रुपए लगभग है जो अभी तक मोटर मालिकों को नही मिल सका है मोटर मालिको का कहना है कि रूपए न देने के इरादे से स्वास्थ्य विभाग उन्हें हर तरह से भ्रमित कर रहा है वहीं सीएचसी अधीक्षक एल पी सोनकर का कहना है कि सीएमओ के पास जाओ परेशान व्यक्ति जब सीएमओ के पास जाते हैं तो सीएमओ का कहना है कि ठेकेदार के पास जाओ जब ठेकेदार के पास जाते है तो वहां भी उनको निराशा हाथ लगती है इस तरह के रवैए से सभी स्वास्थ्य विभाग में लगे मोटर मालिक अपनी अपनी समस्यायों को लेकर यहां वहां भटक रहे है जिसकी सुनवाई अभी तक कही नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp