छप्पर के नीचे सो रहे दो मासूम बच्चे आग में झुलसे एक मासूम बच्चे की हुई दर्दनाक मौत वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सपा विधायक राहुल राजपूत ने परिवार की आर्थिक मदद

 

 


खीरों,रायबरेली छप्पर के नीचे सो रहे दो मासूम बच्चे आग में झुलसे एक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, वहीं दूसरे की हालत गंभीर मामला खीरों थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव का है जहां रीना पत्नी शिव बोधन लोधी अपने दो बच्चों आर्यन ०९ माह व आयुष ०७ वर्ष को छप्पर के नीचे सुला कर धुआं सुलगा दिया था ताकि बच्चों को मच्छर ना लगे और दुकान में सामान लेने चली गई थी,तभी अचानक छप्पर में आग पकड़ ली देखते देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया जब तक ग्रामीण छप्पर के नीचे से दोनों मासूम बच्चों को बाहर निकालते तब तक आग की चपेट में आने से दोनों मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए जिसमें ०९ माह के आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा बच्चा आयुष गंभीर रूप से झुलस गया स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे बच्चे को इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया घटना की सूचना पाते ही क्षेत्रीय विधायक राहुल राजपूत मौके पर पहुंचे और अधिकारियो से बातचीत करते हुए कहाकी इस गरीब परिवार को हर संभव मदद कराई जाए और समाजवादी पार्टी के विधायक राहुल राजपूत ने पारिवारीजनो को आश्वासन देते हुए कहा कि मै इस परिवार के लिए जो भी मदद हो सकती है वह मै करने के लिए तैयार हूं और परिवार को दुर्घटना बीमा सहित जीवन यापन करने के लिए घर और जो भी मदद हो सकती है मैं करूंगा सपा विधायक ने कहा आज मेरी सरकार नहीं है उसके बावजूद भी हम अपने क्षेत्र की जनता के लिए हर सुख दुख मे खड़े रहने का वचन देता हूं ०९ माह के बच्चे को देखते ही सपा विधायक भावुक हो गए और बच्चों का इलाज चल रहा है उसके लिए१००००रूपए की आर्थिक मदद की और उन्होंने कहा जो भी मदद लगेगी मैं करने के लिए तैयार हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp