हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता
थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः28.03.2023 को वादी सुनील कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी जोगवा थाना अदलहाट मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध पंचायत भवन जोगवा के प्रधान कक्ष में चोरी हो जाने के सम्बंध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-56/2023 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । थाना अदलहाट उपरोक्त पर ही दिनांकः11.04.2023 को वादी दीपनरायण पुत्र जयनरायण केशरी निवासी ग्राम बैकुठपुर थाना अदलहाट मीरजापुर द्वारा अज्ञात के विरूद्ध गोडाउन में घुसकर चोरी करने के सम्बंध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-65/2023 धारा 380,457 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः05.05.2023 को थाना अदलहाट पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अदलहाट क्षेत्र से 04 शातिर चोर 1. अमित उर्फ मिटठू विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा, 2. गिरधारी साहनी उर्फ लक्कड पुत्र मुन्नालाल साहनी, 3. रजत विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा, 4. गोविन्द कुमार गुप्ता पुत्र गुलाब प्रसाद गुप्ता निवासीगण ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से मु0अ0सं0 65/23 से सम्बन्धित चोरी का 50 हजार रू0 व 01 अदद लैपटाप तथा मु0अ0सं0 56/23 से सम्बन्धित चोरी का 01 अदद इन्वर्टर व 01 अदद इन्वर्टर की बैटरी एवं कूटरचित नं0 प्लेट लगा चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0 85/2023 धारा 411,414,420,467,468,471,34 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।
*विवरण पूछताछ —*
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे योजना बनाकर आसपास के क्षेत्र में मौका पाकर चोरी करते हैं तथा ग्राहकों की तलाश कर चोरी का सामान बेच देते हैं तथा प्राप्त धन को आपस में बांट लेते हैं ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण—*
1. अमित उर्फ मिटठू विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20 वर्ष ।
2. गिरधारी साहनी उर्फ लक्कड पुत्र मुन्नालाल साहनी निवासी ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-22 वर्ष ।
3. रजत विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा निवासी ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-21 वर्ष ।
4. गोविन्द कुमार गुप्ता पुत्र गुलाब प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम नरायनपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-22 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास—*
1. मु0अ0सं0-56/2023 धारा 380,411,414,34 भादवि थाना अदलहाट मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0-65/2023 धारा 380,457,411,414,34 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0-85/2023 धारा 411,414,420,467,468,471,34 भादवि थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर ।
*विवरण बरामदगी—*
 चोरी का 50 हजार रू0 नगद
 चोरी का 01 अदद लैपटाप
 चोरी का 01 अदद इन्वर्टर
 चोरी की 01 अदद इन्वर्टर की बैटरी
 चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
उ0नि0 राकेश राय व उ0नि0 सुरेश भारती थाना अदलहाट मय पुलिस टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp