चुनाव और त्योहार को लेकर रायबरेली पुलिस एक्टिव
रायबरेली होली रमजान और चुनाव को लेकर रायबरेली पुलिस प्रशासन एक्टिव मोड़ पर नजर आ रहा जिसे लेकर क्षेत्राधिकारी वंदना सिंह ने आज नसीराबाद थाना क्षेत्र में ससक्त सुरक्षा बल और पुलिस टीम के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया जहां उन्होंने फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से बातचीत भी की और लोगों से कहा कि संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वाहन दिखाई देने पर आप लोग तत्काल पुलिस को सूचना दे वही आप सब शांतिपूर्ण रूप से अपना अपना त्योहार मनाए अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो तत्काल थाना प्रभारी को सूचित करें वही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रायबरेली में पाचवे चरण में 20 मई को चुनाव है जिसको लेकर ससक्त सुरक्षा बल के साथ निरन्तर विभिन थाना क्षेत्र में पैदल मार्च किया जा रहा है
