हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 10 मार्च 2024- मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के भ्रमण के दौरान आयोजित मंच से ही प्रदेश के कई जनपदो में निर्मित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 के अन्तर्गत 3700 करोड़ रूपये से अधिक की लगभग 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। लोकार्पण परियोजनाओं में शामिल जनपद मीरजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 49.70 करोड़ से निर्मित 102.12 किलोमीटर लम्बाई के 14 मार्गो का भी लोकार्पण मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आजमगढ़ से वर्चअल माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर जनपद मीरजापुर के मझवा विधानसभा अन्तर्गत मोहनपुर पहाड़ी में आर0ई0एस0 विभाग द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मा0 विधायक मझवा डाॅ विनोद बिन्द, जिलाधिकारी प्रियंका निंरजन के अलावा अपना दल के वरिष्ठ नेता मेघनाथ पटेल, अनिल पटेल, उप जिलाधिकारी सदर आसराम वर्मा, अधिशासी अभियन्ता आर0ई0एस0 नीरज कुमार पटेल उपस्थित रहें। आयोजित  कार्यक्रम में लोकार्पित 14 ग्राम सड़क परियोजनाओं का शिलापट्ट लगाया गया था जिसे मा0 केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व जिलाधिकारी के द्वारा नारियल फोड़कर निर्मित 14 मार्गो को का अनावरण कर जनता को समर्पित किया। जिन 14 मार्गो का आज लोकार्पण किया गया है उसमें 5.08 करोड़ की लागत से लरवक से मिर्जामुराद कुल लम्बाई 8.820 किलोमीटर, 3.15 करोड़ की लागत से 07 किलोमीटर लालगंज से बरडीहा मार्ग, 2.62 करोड़ की लागत से 05 किलोमीटर चुनार राजगढ़ किमी0-6 से भेड़ी मार्ग, 6.62 करोड़ की लागत से 13 किलोमीटर 13 बघौड़ा एल डी0 रोड किलोमीटर-340 से धुरकर मार्ग, 2.05 करोड़ की लागत से 05 किलोमीटर एल0डी0रोड से रैकरी, 2.39 करोड़ की लागत से 06 किलोमीटर चुनार राजगढ़ से सरसो पतार, 2.80 करोड़ की लागत से 7.500 किलोमीटर की एन0एच0-7 से भरपुरा रजवाहा रोड, 7.55 करोड़ की लागत से 13 किलोमीटर मधुपुर धनसिरिया मार्ग, 1.92 करोड़ की लागत से 5.200 किलोमीटर सोनपुर घाट से अहरौरा वाया रामपुर डबई मार्ग, 2.80 करोड़ की लागत से 07 किलोमीटर की तिसुवाहिल कनौरा घाट मार्ग, 2.86 करोड़ की लागत से 06 किलोमीटर भैसा से बरैनी मार्ग, 2.46 करोड़ की लागत से 05 किलोमीटर लालगंज हलिया रोड से थरपरसिया रोड, 4.12 करोड़ की लागत से 08 किलोमीटर बरकछ से ददरी मार्ग तथा 2.66 करोड़ से निर्मित 05  किलोमीटर लालगंज कलवारी मार्ग से जमुनीपुर सम्पर्क मार्ग शामिल हैं।
इसके पूर्व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मा0 केन्द्रीय मंत्री को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया तथा अधिशासी अभियन्ता आर0ई0एस0 नीरज कुमार मा0 विधायक मझवा, जिलाधिकारी सहित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगण को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित ग्रामीणो व जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुछ सड़को को हमारे द्वारा निर्माण के लिये सम्मिलित कराया गया था जिसका लोकार्पण किया गया। उन्होने कहा कि जैसा अभी मा0 प्रधानमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार किसी चुनावी फायदे के लिये शिलान्यास/लोकार्पण या कोई भी विकास के लिये कार्य करते है बल्कि हमारी सरकार बड़ी स्पष्ट नीति व नियत के साथ कार्य करती है। उन्होने कहा कि चुनावी वर्ष हो या न हो इसका फर्क नही पड़ता बल्कि 2014 से लेकर अब तक 10 वर्षो में हमारी सरकार ने निरंतर कार्य किया हैं। उन्होने कहा कि कार्य की निरंतरता बनाये रखने से ही किसी कार्य के शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक पहुंच पाते हैं। उन्होने कहा कि इन 10 वर्षो में भारत सरकार के अलग-अलग विभागो/मंत्रालयो के द्वारा अलग-अलग परियोजनाओं की घोषाणाओं के साथ-साथ शिलान्यास किया गया व केवल मात्र घोषणा व शिलान्यास तक सीमित न रहकर आज बड़े से बड़े प्रोजेक्ट बन कर तैयार हो गये जिसका लोकार्पण भी हुआ। उन्होने कहा कि हम उस कार्य संस्कृति में विश्वास रखते है जहां शिलान्यास से लेकर लोकार्पण तक की यात्रा को पूर्ण करते हैं। उन्होने कहा कि उसी क्रम में हमारे अपने जनपद मीरजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अनेक सड़के ऐसी थी जो जनता की मांग पर योजना में शामिल कराया गया था। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 12 सड़के स्वीकृत करायी गयी थी, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11 मार्गो की स्वीकृति करायी गयी थी जिनमें 07 सड़के नई तकनीकी से बनायी गयी है जिसमें गिट्टी, ईधन आदि की काफी बचत हुयी हैं। उन्होने कहा कि क्योकि आज जलवायु परिवर्तन एक बहुत बड़ा ग्लोबल चुनौती बनकर उभरा हैं। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव को भी हम सभी के साथ-साथ पर पड़ रहा हैं। उन्होने कहा कि पूरे अन्तर्राराष्ट्रीय स्तर पर कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये बड़े-बड़े देशो का अन्तर्राष्ट्रीय गठबंधन हो रहे है जो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उसी के तहत इस दिशा में भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन हैं। उन्होने बताया कि भारत कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में निर्धारित समय के पहले ही अपने इस संकल्प पूर्ण कर लिया था। उन्होने कहा कि कार्बन उत्सर्जन कम करने का नये-नये तकनीक को बढ़ावा देने के साथ ही उसी के अनुसार कार्य करना हैं। उसी का उत्कृष्ठ उराहरण जनपद मीरजापुर भी हैं। उन्होने मा0 विधायक मझवा को इंगित करते हुये कहा कि एक संयोग है जो भी बड़ी-बड़ी परियोजनाए जनपद में आयी पूरे जनपद में हुये लेकिन अधिकंाश परियोजनाए विधानसभा मझवा क्षेत्र में निर्माणाधीन हैं। उन्होने बड़ी परियोजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि ग्राम देवरी में लगभग 30 करोड़ की लागत से केन्द्रीय विद्यालय जो लगभग 50 प्रतिशत तक पूर्ण कर कार्य प्रगति पर है। लगभग 265 करोड़ की लागत की मेडिकल कालेज जो पूर्ण होकर संचालित हैं, 1100 करोड़ की लागत से इंडिय आयल टर्मिनल जो 92 एकड़ जमीन में बन रहा है वह देश का सबसे बड़ा आयॅल टर्मिनल हैं। यह सभी मझवा विधानसभा के अन्तर्गत ही हैं। उन्होने 29 करोड़ की लागत वाली निर्माणाधीन निर्यात सुविधा केन्द्र जनपद के तीन रेलवे स्टेशनो यथा- मीरजापुर, विन्ध्याचल व चुनार का अमृत योजना के अन्तर्गत सुन्दरीकरण का कार्य जिसमें विश्वस्तरीय सुविधाए हांेगी, विभिन्न रेलवे ब्रिज, रेलवे स्टेशन का दूसरा द्वार, मसाला प्रोसेसिंग इकाई आदि कार्यो की चर्चा करते हुये कहा कि जनपद में चर्तुमुखी विकास हमारी सरकार के द्वारा किया जा रहा हैं। उन्होने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जनपद में रोजगार का सृजन होगा। उन्होने कहा कि जनपद मीरजापुर में सड़क के क्षेत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रो में भी बहुत से कार्य हुये। उन्होने कहा कि हमारी सरकार आयुष एवं होम्योपैथ चिकित्सा की तरफ काफी बढ़ावा दे रही है और मेडिकल कालेज साथ-साथ जनपद मे आयुष अस्पताल का भी निर्माण किया जा रहा हैं जिसको जो इच्छा हो वह उस विधि से चिकित्सा का लाभ ले सकता हैं। उन्होने कहा कि जनपद में कृषि एवं औद्यानिक उत्पादो को बढ़ावा देने के दृष्टिगत बड़े-बड़े कार्य किया जा रहे है जिसके लिये हमारे मंत्रालय के द्वारा ही हमने प्रयास कर एपीडा के सहयोग से मसाला क्रेता विक्रेता महोत्सव एवं निर्यात से सम्बन्धित अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित कराये इससे लाभान्वित होकर अभी हमारे जनपद के चुनार क्षेत्र के सीखड़ ब्लाक के कृषक शम्भू सिंह के द्वारा दुबई में हल्दी का निर्यात किया गया है। उन्होने कृषक शम्भू सिंह प्रशंसा करते हुये कहा कि धीरे-धीरे हमारे अन्य कृषक भी निर्यात के क्षेत्र में आगे बढ़ेगे और उनके कृषि उत्पादो के अधिक आमदनी हो यह हम सबका प्रयास हैं। इसी क्रम में चुनार में पासपोर्ट आफिस खोला गया जिसका जनपदवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि दुनिया में मसाला का निर्यात करने वाला भारत सबसे बड़ा देश है इस लिये मसाला बोर्ड लाकर कृषको की कार्यशाला कराकर उसके महत्व के बारे में भी समझाया गया था। उन्होने कहा कि जनपद के प्रत्येक कृषि उत्पादो को निर्यात के क्षेत्र में बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होने कहा कि हमारे किसान इतने प्रगतिशील है कि शम्भू सिंह हल्दी का निर्यात दुबई में कर दिया। उन्होने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिये नया प्रयोग करना आवश्यक है और जो अपने कार्यक्षेत्र में नया-नया प्रयोग करेगा वह निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। उन्होने कहा कि भारत सरकार आज प्रगति के रास्ते पर बढ़ने के लिये नये-नये महौल बनाते हुये सुविधा भी प्रदान की जा रही हैं जिसका इन अवसरो का लाभ उठाने की आवश्यकता हैं। मा0 केन्द्रीय मंत्री चुनार पाटरी उद्योग को बढ़ावा देने की चर्चा करते हुये कहा कि चुनार के उद्यमी/कारीगरो को खुर्जा भेजकर नई तकनीक का प्रशिक्षण दिलाया व दिखाया गया जिससे वह अपने उत्पाद को आगे बढ़ाते हुये निर्यात के क्षेत्र में अग्रसर हो सकें।
इस अवसर पर मा0 विधायम मझवा डाॅ विनोद बिन्द ने अपने सम्बोधन में जनपद व विधानसभा क्षेत्र मे हुये विकास कार्यो की चर्चा करते हुये कहा कि शिक्षित व मेहनती जनप्रतिनिधि चुनने से किसी भी क्षेत्र का हमेशा विकास होता है औैर वह मा0 केन्द्रीय मंत्री व जनपद की सांसद ने कर दिखाया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक चेयरमैन डाॅ जगदीश सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव मेघनाथ पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ अनिल सिंह पटेल, प्रदेश सचिव रामवृक्ष बिंद, प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी मंच दुर्गेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, विधानसभा अध्यक्ष धनंजय पटेल, विधानसभा अध्यक्ष विजय शंकर केसरी, जोन अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश सोनकर, मंडल महामंत्री आशीष दुबे, आरिफ अली मंसूरी, राहुल ओझा, राम लखन सिंह, श्रीमती राधिका बेलदार, कुमारी नीलम सिंह, श्रीमती नमिता केसरवानी, प्रशांत शुक्ला, शंभू लाल गुप्ता, राकेश दुबे, कालेश्वर मोर्या आमिर खान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp