ऊंचाहार
जगतपुर, विकासखंड क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा चिचौली के लोगों ने ग्राम सभा के विकास को लेकर नाराजगी जताई और जगतपुर ब्लाक जाकर विकासखंड अधिकारी को शिकायती पत्र देकर यह बताया कि कई सालों से उनके गांव का विकाश रुका हुआ है कही नाली नही है तो कही नाली फसी हुई हैं और जलबराव के कारण अवगवाम बाधित हो जाता है जिससे कि आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है और विद्यालय जाने वाले बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वहीं खंभों में लगी लाइटे काफी दिनों से बंद पड़ी है इसी बीच रात में चोरों का कहर भी जारी है और कई चोरिया भी हो चुकी है जिससे कि ग्राम सभा के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं इन सभी मामले को संज्ञान में लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव के साथ जांच के निर्देश दिए और यह आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी सभी लोगों की समस्यायों का निदान होगा।
