क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

महाराजगंज /रायबरेली। तहसील के क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू सिंह ने मंगलवार को अपने जन्म दिन के अवसर पर 200 कंबल गरीबों दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए।क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन ना होने व ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह द्वारा गांव के गरीबों व असहयों का चयन कर सूची बनाई गई थी। उन लोगों को अपने आवास पर बुलाकर मंगलवार दोपहर को क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कंबल वितरित किया उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान है। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। इस अवसर पर भुल्लर सिंह, अजीत सिंह ,सोनू शुक्ला, लवलेश पांडे, राजेश सिंह, सुजीत सिंह, श्याम भवन सिंह, मनोज पांडे ,संतबक्स सिंह,रामफेर अमिन, विनोद शुक्ला,चंदचूर्ण नाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp