क्षेत्र के कुशलगंज गांव में तीन दिवसीय रामचरितमानस संत सम्मेलन के समापन दिवस पर आज मानस मनीषियों ने भक्ति की गंगा बहायी।

 

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के कुशलगंज गांव में तीन दिवसीय रामचरितमानस संत सम्मेलन के समापन दिवस पर आज मानस मनीषियों ने भक्ति की गंगा बहायी।कथा के पंडाल में तमाम श्रोताओं में महिलाओं की उपस्थिति देख मानस मर्मज्ञों ने कथा में पूरी शक्ति और भक्ति का दर्शन प्रस्तुत किया बाराबंकी की धरती से पधारे पंडित हरि नारायण तिवारी अवधी सम्राट ने अवधी बोली में राम कथा का रसपान करा कर सभी लोगों को राम के नाम के महत्व का दर्शन कराया।

नेपाल से पधारे मानस मर्मज्ञ नेपाली बाबा ने हरिश्चंद्र जैसे दानवीर राजा की कथा सुना कर रघुकुल तक का विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए संपूर्ण पंडाल को राम में कर दिया नेपाली बाबा ने अपनी कथा की प्रासंगिकता और कथा की मार्मिकता को बड़े ही तरीके से ग्रामीण परिवेश में चल रही मानस सम्मेलन में लोगों की मनोवृत्ति को परख कर कथा के प्रभाव से परिचित कराते हुए कहा की कथा भाव से सनी चाहिए ना कि प्रभाव से यदि किसी के मन में कथा के प्रति स्वभाव से सुनने की आदत आ जाती है तो उसे वक्त अति शीघ्र मिल जाती है।
तृतीय वक्ता के रूप में बांदा की पवित्र धरती से पधारे आचार्य पंडित यज्ञेश जी मिश्र मानस मीन ने कथा का विस्तार करते हुए बताया की काली कल का इतना व्यापक प्रभाव है कि यदि आप निधन हो जाते हैं तो आपको अपने सगे संबंधी यहां तक की परिवार के लोग भी छोड़ देते हैं किंतु परमात्मा इतना दयालु है कि उसकी दृष्टि गिरे हुये पर ही पड़ती है इस प्रसंग के माध्यम से अहिल्या उद्धार की पावन कथा का बड़ा ही हृदयस्पर्शी वर्णन मानस मनीषी के द्वारा किया गया।
कुशलगंज मानस समिति मंच के वक्त इटावा से पधारे राघव किशोर रामायणी जी ने कथा की प्रासंगिकता को मानस पटल के माध्यम से श्रोताओं के मानस पटल पर रखते हुए कहा कि यदि हम इस कलि काल में सब कुछ पाना चाहते हैं तो सारे कार्यों के साथ-साथ कुछ समय भगवान के लिए निकालना ऐऔर यह समय निर्धारित रहे हर स्थिति में उनका स्मरण करते रहें ,काम भी करते रहें ,वह दिन निश्चित आपके जीवन में आएगा कि उस मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम के प्रभाव से आपके जीवन में एक ऐसा चमत्कारिक बदलाव होगा जिसे देख आप ही नहीं सभी लोग हतप्रभ हो जाएंगे। नाम की महिमा ही सब कुछ है राम का नाम ही संसार के समस्त संकटों से मुक्ति दिलाने के लिए पर्याप्त है ।ऐसी सुंदर कथा के माध्यम से आदरणीय ने सभी को आनंदित किया, भक्ति रस से सराबोर किया कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जगदेव शुक्ला दान बहादुर सिंह जी ,नगर पंचायत अध्यक्ष हैदरगढ़ आलोक तिवारी जी दिनेश शुक्ला सुरेंद्र सिंह राजकुमार शर्मा, इन्द्रदेव शुक्ल,विनोद जी दीक्षित , वेद दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp