हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता

मा० अपर जिला जज – एफटीसी / सचिव महोदय श्री लाल बाबू यादव ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र सं0 7340 / मेन (पी) एडमिन ( ए-3). इलाहाबाद दिनांक – 30.5.2019 एवं डिस्ट्रीक बार एशोसियेशन के प्रस्ताव पत्र संख्या – 30 / 2023 दिनांकित 24.04. 2023 के परिप्रेक्ष्य में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार माह मई एवं जून 2023 में दीवानी न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं न्यायालय मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण, मीरजापुर के न्यायालय एवं कार्यालय कार्य का समय प्रातः 7.00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक तथा विश्राम का समय 10.30 से 11.00 बजे तक दिनांक 01.05.2023 से 30.06.2023 तक के लिये किया गया है। साथ ही उन्होने यह भी बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय के पत्र सं० 5061 / एडमिन ई – सेक्सन / एक्स सी 27 दिनांकित 13.04.2023 के सन्दर्भ में दिनांक 14.4.2023 दिन शुक्रवार को भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया था जिसके एवज में माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 22 जुलाई 2023 दिन चतुर्थ शनिवार को दीवानी न्यायालय, परिवार न्यायालय, ग्राम न्यायालय एवं बाह्मय न्यायालय, चुनार के न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp