अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा का हरियाली तीज कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। रायबरेली शहर के जेल गार्डेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट के हाल में संपन्न हुए कार्यक्रम में “सावन का महीना झुलाए चितचोर”, “कोई आई है हरियाली तीज” आदि गीतों पर महिलाओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से सराहना किया। जिला अध्यक्ष मीता श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शोभा श्रीवास्तव को हरियाली तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ महासभा महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजनों से सामाजिक समरसता आती है, जो बदलते परिवेश में अत्यंत आवश्यक है। जिला महामंत्री सारिका श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये कायस्थ महासभा कृत संकल्पित है। कार्यक्रम अधिकारी कंचन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज की महिलाओं और बालिकाओं के समग्र विकास के लिये विविध प्रकार की प्रतियोगिताएँ आगे भी आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम में पुष्पा श्रीवास्तव, रजनी सक्सेना, सुधा श्रीवास्तव, प्रवीना श्रीवास्तव, अपर्णा वर्मा, अमिता श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आरती श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सुधा श्रीवास्तव
आदि महिलाओं ने प्रतिभाग किया। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कायस्थ समाज की महिलाओं ने हरे रंग के पारंपरिक पारिधानों एवं सोलह शृंगार के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में हुई अनेकों प्रतियोगिताओं के बाद शोभा श्रीवास्तव को जहाँ तीज क्वीन का ख़िताब प्रदान किया गया वहीं रेनू श्रीवास्तव रनर रहीं, उन्हें द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी कंचन श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

