रायबरेली_कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे डोनेट फॉर देश” अभियान अंतर्गत आज सदर विधानसभा के अमावा ब्लॉक में पड़ने वाली ग्राम सभा खैरहना में सदर विधानसभा समन्वयक रोहित सिंह जी विधानसभा प्रभारी नौशाद ख़तीब जी ब्लॉक अध्यक्ष अशरफ खान जी ने आम जनमानस से मिलकर इस अभियान में शामिल होते हुए देश को बचाने की अपील की और साथ ही कहा कि अगर आज इस देश का नौजवान किसान और मजदूर अगर एक साथ मिलकर इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ नही फेंकेगा तो आने वाली नस्लों का भविष्य अंधकारमय होगा अल्पसंख्यक जिला महासचिव मोहम्मद अजमल खान ने कहा कि जिस प्रकार से देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए जातिवाद और धर्मवाद के भेदभाव से ऊपर उठकर सभी भारतवासियों ने एक साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ते हुए जीत हासिल की थी ठीक उसी प्रकार आज हम सब को एक साथ मिलकर इस जनविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए जिससे हमारा और हमारी आने वाली नस्लों का भविष्य उज्जवल हो सके इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष नफीस अहमद बाबादीन लोध (नेता लोधी समाज) अल्पसंख्यक ब्लाक अध्यक्ष अमावा शामिद अशरफ वरिष्ठ कांग्रेसी पीरबक्स राजेन्द्र पासी श्रीकृष्ण यादव आदि भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp