लोकस
मीडिया व सोशल मीडया पर विज्ञापन जारी in

करने पूर्व एम0सी0एम0सी0 से अनुमति लेना अनिवार्य -प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0

मीरजापुर 21 मार्च 2024- आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की घोषणा एवं आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण कमेटी द्वारा अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं। प्रभारी अधिकारी एम0सी0एम0सी0/अपर जिलाधिकारी एन0जी0 देवेन्द्र प्रताप सिंह ने वार्ता के दौरान बातया कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशो के क्रम में समिति का गठन कर दिया गया हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद किसी भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी/अन्य प्रतिनिधि के द्वारा स्थानीय समचार पत्र, टेलीविजन चैनल, सोशल मीडिया, रेडियो आदि में विज्ञापन प्रसारित करने के पूर्व मीडिया प्रमाणीकरण कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य हैं। मीडिया प्रमाणीकरण कार्यालय कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल बनाया गया है जहां पर इलेक्ट्रिानिक मीडिया व स्थानीय केबल पर चलने वाले विज्ञपनो आदि पर समिति के सदस्यो के द्वारा नजर रखी जा रही हैं। प्रिन्ट मीडिया/समाचार पत्रो में पेड न्यूज, विज्ञापन आदि पर भी जिला सूचना अधिकारी एवं उनके स्टाफ व समिति के सदस्य द्वारा प्रत्येक दिन निगरानी की जा रही हैं। निर्वाचन के दौरान कोई भी राजनैतिक दल/अभ्यर्थी/पदाधिकारी के द्वारा विज्ञापन पेड न्यूज आदि इलेक्ट्रिानिक मीडिया, प्रिन्ट मीडिया व सोशल मीडिया पर प्रसारित/प्रकाशित कराने के पूर्व जिला सूचना कार्यालय अथवा कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट से अनुमति हेतु निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर दो से तीन दिन पूर्व फार्म प्रेषित कर अनुमति प्राप्त करने के बाद ही विज्ञापन प्रसारित/प्रकाशित करायेगा। अनुमति प्राप्त न होने की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध भारत निर्वाचन आयोग के सुसंग धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा गठित कमेटी में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रभारी अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, दूरदर्शन के जिला संवाददाता समीर वर्मा, हिन्दुस्तान ब्यूरो चीफ सुभ्रांशु शेखर व पी0टी0आई0 के जिला संवाददाता संतोष श्रीवास्तव के अलावा नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, उप मजिस्ट्रेट सदर आसाराम वर्मा, मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, लालगंज गुलाब चन्द्र, चुनार राजेश कुमार वर्मा, ई डिस्ट्रिक मैनेजर दीपचन्द्र दीक्षित को निर्वाचन आयोग/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सदस्य नामित किया गया हैं। उपरोक्त सदस्यो की बैठक कर एम0सी0एम0सी0 के कार्यो के बारे में प्रशिक्षित भी करा दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp