हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 01 सितम्बर 2023- वर्षा ऋतु का लोकप्रिय विधा कजली महोत्सव का आयोजन कल दिनांक 02 सितम्बर 2023 को स्थानीय बी0एल0जे0 ग्राउंड महुवरिया (जी0आई0सी0 स्कूल के सामने) सांय 07 बजे से संस्कृ ति विभाग उत्तर प्रदेश एवं महोत्सव समिति मीरजापुर के द्वारा आयोजित किया गया हैं। उक्त कार्यक्रम के पूर्व आचार्य पंडित राम चन्द्र शुक्ल पार्क बरौधा तिराहा में कजली स्मारक का लोकार्पण सांय 06 बजे किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मा0 वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार एवं विशिष्ट अतिथि श्री आशीष सिंह पटेल, मा0 मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग उत्तर प्रदेश होंगे। इसके अतिरिक्त के जनपद के सभी मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण एवं अन्य जन प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये सहायक पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सांय 06ः05 बजे से 06ः45 बजे तक मुख्य अतिथि श्रीमती अनुप्रिया पटेल, मा0 वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री भारत सरकार के द्वारा आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पार्क में कजली स्मारक का लोकार्पण एवं जनपद मीरजापुर के कजली गायन विधा से जुड़े कलाकारों (उ0प्र0 शाासन संस्कृति अनुभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार) को सम्मानित किया जायेगा। 06ः55 बजे मा0 मुख्य अतिथि के द्वारा बी0एल0जे0 ग्रांउड महुवरिया में कजली महोत्सव का उद्घाटन किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्टि अतिथि एवं मा0 जन प्रतिनिधिगण व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं कजली महोत्सव का शुभारम्भ होगा। उन्होंने महोत्सव के बारे मे बताया कि सांय 07ः20 से 07ः30 बजे तक कजरी गायक रमेश भंवरा की प्रस्तुति, सांय 07ः40 से 07ः50 बजे तक शेषमणि की प्रस्तुति, रात्रि 08ः00 बजे से 08ः10 बजे तक अंतरराष्ट्रीय लोकगीत/कजरी गायिका सुश्री उषा गुप्ता के द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात रात्रि 08ः20 बजे से 08ः30 बजे तक श्री विद्यासागर की प्रस्तुति, रात्रि 08ः40 बजे से 08ः50 बजे तक सुप्रसिद्ध कजरी गायिका श्रीमती उर्मिला श्रीवास्तव की प्रस्तुति, तथा रात्रि 09ः00 बजे से 09ः10 बजे तक सुप्रसिद्ध कजरी गायिका पद्मश्री श्रीमती अजीता श्रीवास्तव के द्वारा कजरी गायन की प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 09ः15 बजे से 09ः30 बजे तक मुख्य अतिथि का उद्बोधन, रात्रि 09ः30 बजे धन्यवाद ज्ञापन होगा। सभी जनपदवासियों से अपील है कि बी0एल0जे0 ग्रांउड में आयोजित कजली महोंत्सव में पहंुचकर सफल बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp