कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा की दूसरे चरण में 3 नवंबर को पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मनीष चौहान ने भदोखर से बेहटा पुल ,बेहटा गांव, जगदीशपुर, भुए मऊ, रुस्तमपुर ,सिद्धा का पुरवा ,मालिन का पुरवा, डिघिहा गांव तक पूरी की ।इस पदयात्रा में पूर्व प्रत्याशी ने साइकिल भी चलाया और गांव में लोगों से मिलते हुए सभी को जोड़ने का प्रयास किया। इस यात्रा में जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव आरके सिंह एवं सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गांव के सभी लोग पदयात्रा में शामिल थे। इसके बाद अगले दिन 4 नवंबर को डिघिया गांव से सनंदी नागिन, हरैया,सिद्धावना, तकिया होते हुए एफएम स्टेशन तक यात्रा चलेगी
