एनएसपीएस त्रिपुला में घोषित हुआ सत्र 2023-24 जूनियर विंग का वार्षिक परीक्षा परिणाम

रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपुला में सत्र 2023-24 जूनियर विंग का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने उप-प्रधानाचार्य मो फैज़ान खान व गेस्ट ऑफ ऑनर की भूमिका में उपस्थित अभिभावकों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलखन प्रजापति ने अपने उद्बोधन में रैंकर्स छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई देते हुए अन्य छात्र- छात्राओं को भी उत्साहित करते हुए कहा कि वे अपनी कमियों को पहचान कर अच्छे परीक्षा परिणाम प्राप्त करें साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यक्रम में घोषित परीक्षा परिणामों के क्रम मे कक्षा 6 से माही, अहमद हबीब खान एवं वैष्णवी सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 7 से वैभव यादव, असफिया बानो व सानिध्या शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 8 से प्राची त्रिपाठी, प्रिया पाण्डेय व गौरव यादव ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। साथ ही उन बच्चों को भी अवार्ड दिए गए जिन्होंने शिक्षा के प्रति अपनी लगन को कायम रखते हुए विद्यालय में शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कराई। इन बच्चों में कक्षा 6 की संस्कृति जायसवाल, सभ्यता , कक्षा 7 के हर्ष मोहन यादव, निखिल यादव, प्रखर श्रीवास्तव, मो. शाहवेज़ खान, जान्हवी यादव, कक्षा 8 के आदित्य कुमार यादव, प्रसून अग्रहरि, श्लोक श्रीवास्तव, देवांश प्रजापति, दिव्यांश सिंह, गौरव राज रहे। इतना ही नही विद्यालय ने उन बच्चों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विद्यालयी शिक्षा से इतर प्रतियोगिताओं में मुकाम हाशिल किया ऐसे बच्चों में इंटरनेशनल जरनल नॉलेज ओलंपियाड विजेता अध्या सिंह को मैडल ऑफ़ डिसिंटक्शन, इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड विजेता आराध्या पाण्डेय, वेदिता श्रीवास्तव, शौर्य प्रताप सिंह(1), अस्फिया बानो, कौस्तुभ, समर्थ त्रिवेदी, अभिवंश श्रीवास्तव, श्लोक श्रीवास्तव, गौरव यादव, कुशाग्र त्रिवेदी और इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड विजेता शिखर वमार्, गौरव गुप्ता, माही, प्रियांशु प्रकास सिंह, समर्थ त्रिवेदी, उत्कर्ष सही, आयुषी मौर्या, विधि सोनी, अलंकृता शर्मा को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप (2023-24) में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अर्पित सिंह, विशेष यादव, मो.अलतमस को भी मेडल दिए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका संचिता त्रिवेदी एवं आरजू यादव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय की शाहीन खान, राकेश अवस्थी, शिवकरन पाल, रामदेव, अभिषेक भारद्धाज, पिंकी जायसवाल, धमेर्ंद्र शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव एवं गिरीश श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कमर्चारी व अभिवावक उपस्थित रहे।
