हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 20 मार्च 2024- जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में स्वीप गतिविधि अंतर्गत विकास खंड सीखड़ में एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा रंगोली बनाई गई। इसी के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान निकाल कर लोगों को जागरूक भी किया गया। बताया गया कि मतदान सभी का परम दायित्व ही नहीं अधिकार भी है। स्वच्छ मतदान के जरिए देश में स्वच्छ पारदर्शी सरकार का गठन होता है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था रखी जाती है। इस दौरान एनआरएलएम की महिलाओं द्वारा रंगोली बनाई गई। जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। इसी क्रम में विकास खंड राजगढ़ में स्वीप के माध्यम से रंगोली मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत मतदान की उपयोगिता बताई गई। इस मौके पर सभी संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp