ऊंचाहार/ रायबरेली । वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकोन कराटे फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशन में वा कराटे एसोसिएशन रायबरेली के तत्वाधान में ऊंचाहार स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अकादमी से व्हाइट, येलो, ऑरेंज, बेल्ट के लगभग 20 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में परणिका सिंह सूर्यांश पांडे और शिवेंद्र सिंह रहे। प्रतियोगिता तीन चरणों में कराई गई जिसमें काते किहोन और बेसिक ब्लॉक, पंच, किक का टेस्ट लिया गया। इस अवसर पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि हमारे संगठन के द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्र में कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिसका एकमात्र उद्देश्य बालक और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना होता है ताकि समाज में फैल रही अराजक्ताओं को कम किया जा सके। कराटे एसोसिएशन के सचिव /एनटीपीसी स्टेडियम कोच संसई राहुल कुमार पटेल ने कहा कराटे आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल के रूप में भी तेजी से विकसित हो रहा है वर्तमान में खेल से संबंधित कई सारी सरकारी योजनाओं के द्वारा खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। ऊंचाहार मार्शल आर्ट अकादमी के मुख्य सलाहकार अभिषेक अग्रहरी ने बताया कि वर्तमान में सभी की दिनचर्या और खान पीन का तरीका पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है जिसे सही करने के लिए जरूरी है कि हम सभी को मोबाइल लैपटॉप छोड़कर बाहर निकले और खेल के मैदान में पसीना बहाकर अपने आप को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर नेहा शाक्य, सुवर्णा चतुर्वेदी, रजनी अग्रहरी के साथ-साथ अन्य अभिभावक मौजूद रहे
