उत्तर प्रदेश
सपा-कांग्रेस में बिगड़ते-बिगड़ते कैसे बन गई बात? प्रियंका गांधी ने निभाया अहम रोल
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी आखिरकार साथ आ ही गए हैं. दोनों पार्टियों में गठबंधन पर सहमति बन गई है. अब बस इसका औपचारिक ऐलान बाकी है.अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है. लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश में साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही हैं. दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन को लेकर लंबे समय से बात चल रही थी, लेकिन सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बन पा रही थी. इस कारण बात बिगड़ती दिख रही थी, लेकिन आखिरकार दोनों में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात बन गई है.ऐसे में ये जानना दिलचस्प है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन की बात कैसे बनी? कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी की इसमें बड़ी भूमिका थी. सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने गठबंधन की बातचीत शुरू की और फिर राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद अखिलेश यादव से बात की. दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की बात तब आगे बढ़ी, जब कांग्रेस ने मुरादाबाद सीट की मांग छोड़ दी और उसकी जगह सीतापुर, श्रावस्ती और वाराणसी की मांग की.
UP मैं कांग्रेस 17 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सिकरी, बांसगांव, सहारनपुर ,प्रयागराज महाराजगंज,वाराणसी अमरोहा,झांसी बुलंदशहर ,गाजियाबाद मथुरा ,सीतापुर बाराबंकी ,देवरिया
कांग्रेस +समाजवादी पार्टी का समझौता हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp