हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता
मीरजापुर 06 जुलाई 2023- उत्तर प्रदेश विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति 2022-23 की प्रथम उप समिति के प्रथम अध्ययन दल, जिसमें समिति के संयोजक जय कुमार सिंह जैकी के नेतृत्व में 14 सदस्यी मा0 सदस्यो के द्वारा आज अष्टभुजा निरीक्षण गृह के सभागार में मीरजापुर मंडल के जनपद मीरजापुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी ली। इसके पूर्व दिनांक 05 जुलाई 2023 को समिति के देर रात्रि अष्टभुजा पहंुचने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस सहित सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
आज अष्टभुजा निरीक्षण गृह में बैठक के दौरान समिति के द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, राज्य औद्योगिक विकास विभाग, पर्यटन विकास विभाग, जल शक्ति/सिचाई विभाग, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम के ग्रामीण एवं नगरीय पेयजल योजना सहित नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के अलावा समाज कल्याण विभाग सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर विगत 05 वित्तीय वर्षो में संचालित योजनाओं/निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली गयी। समिति मा0 सदस्यगण के द्वारा प्रत्येक विभाग के अधिकारी से एक-एक कार्य योजना के बारे में जानकारी ली तथा निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान सरकार की मंशा है कि प्रत्येक विकास कार्य व निर्माधाीन परियोजनाए गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण किया जाय। ताकि जनता को इसका लाभ मिल सकें। उन्होने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहंुचाया जाये। समिति में जय कुमार सिंह जैकी संयोजक, डाॅ अवधेश सिंह, डाॅ प्रभात कुमार वर्मा, डाॅ राहुज राजपूत (राहुल लोधी), सरिता भदौरिया, देवेन्द्र निम, किरत सिंह, नीरज बोरा, अनूप कुमार गुप्ता, जीतेन्द्र सिंह तोमर, डाॅ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, संग्राम सिंह, प्रतीक भूषण सिंह एवं महेन्द्र नाथ यादव शामिल रहें।
मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में सभी मा0 सदस्यो का स्वागत करते हुये जनपद के विकास कार्य व निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि बैठक में दिये गये निर्देशो का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये समिति को ससमय अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकान्त, सभी सम्बन्धित विभागो के अधिशासी अभियन्ता , क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार के अलावा सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।