मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कल मुरादाबाद से मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय मड़िहान मीरजापुर का वर्चुअल किया जायेगा शिलान्यास
मा0 केन्द्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी मड़िहान (देवरी कला) में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित
आयोजित कार्यक्रम में मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्घाटन कार्यक्रम का दिखाया जायेगा सजीव प्रसारण
जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ देवरी मड़िहान में कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का किया निरीक्षण
मीरजापुर 15 मार्च 2024- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा कल दिनांक 16 मार्च 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद मुरादाबाद से ही जनपद मीरजापुर के मड़िहान तहसील अन्तर्गत ग्राम देवरी कला में बनने वाले मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्व विद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास कर जनपद को बड़ी सौगात दिया जायेगा। शिलान्यास अवसर पर ग्राम देवरी कला मड़िहान में कार्यक्रम स्थल पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित ग्रामीणो व जन समुदाय को मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एल0ई0डी0 वाल के माध्यम से प्रसारण कर दिखाया जायेगा। देवरी कला में आयोजित कार्यक्रम में मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल के अलावा जनपद के अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण, मण्डलायुक्त डाॅ0 मुथुकुमार स्वामी बी0, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के तैयारियों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा मड़िहान के देवरी कला कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास के तैयारियों हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहेें।
