हिमांशु अग्रहरी जिला संवाददाता

भदोही 22 अप्रैल, 2023ः- ‘‘नगरीय निकाय निर्वाचन-2023’’ को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी व शान्तिपूर्ण ढ़ग से सकुशल सम्पन्न कराने के क्रम में जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने (पंचायत एवं नगरीय निकाय) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के सातो नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सदस्य पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों का क्रय आज पॉचवें दिन भी पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपराहन 3ः00 बजे तक हुआ।
तहसील भदोही परिसर में नगर पालिका भदोही के अध्यक्ष पद हेतु 04 व सदस्य पद हेतु 11 पत्रों की बिक्री हुईं तथा 39 प्रत्याशियों ने सदस्य पद हेतु नामांकन किया।
सुरियावा अध्यक्ष पद हेतु 01 एवं सदस्य पद हेतु 10, प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा तथा सदस्य पद हेतु 07 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
नई बाजार अध्यक्ष पद हेतु 00 एवं सदस्य पद हेतु 02 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा व अध्यक्ष पद हेतु 01 प्रत्याशी तथा 06 सदस्य प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया।
इसी तरह तहसील ज्ञानपुर परिसर में नगर पालिका गोपीगंज के अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 05 पत्रों की बिक्री एवं अध्यक्ष पद हेतु 00तथा सदस्य पद हेतु 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।।
नगर पंचायत ज्ञानपुर में अध्यक्ष के 00, सदस्य के 02 फार्माे की बिक्री हुई तथा अध्यक्ष पद हेतु 01तथा सदस्य पद हेतु 11 प्रत्याशीयों ने नामांकन किया।
इसी तरह तहसील औराई परिसर में नगर पंचायत खमरिया के अध्यक्ष हेतु 02 एवं सदस्य हेतु 02 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। खमरिया से अध्यक्ष पद हेतु 03 प्रत्याशी ने नामांकन किया तथा सदस्य पद हेतु 14 प्रत्याशियों ने सदस्य पद हेतु नामांकन किया।

नगर पंचायत घोसिया के अध्यक्ष हेतु 00 एवं सदस्य हेतु 02 पत्रों का क्रय किया गया जिसमें अध्यक्ष पद हेतु 01प्रत्याशी ने नामांकन तथा 02 सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन भी किया।
इस प्रकार से तीनों तहसील परिसरों के नामांकन स्थल से सातों नगरीय निकाय के अध्यक्ष के 08 व सदस्य के 34 सहित कुल 42 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई तथा 95 सदस्य प्रत्याशी एवं 06 अध्यक्ष प्रत्याशी सहित कुल 101 प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया।
जनपद के तीनों तहसील परिसरों में नामांकन के संदर्भ में उप जिलाधिकारी ने बताया कि निर्देशन पत्रों का क्रय, निर्वाचन संबंधी अन्य कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में शांतिपूर्ण कुशल ढंग से संपन्न हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अध्यक्ष व सदस्य के सभी प्रत्यासियों को अवगत कराया कि 24 अप्रैल तक पूर्वाहन 11ः00 बजे से अपराहन 3ः00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों का क्रय करते हुए ससमय नामांकन करना सुनिश्चित करें। क्रय करने के पश्चात प्रपत्रों के सभी कॉलम को विधिवत पूर्ण रूप से भरकर अंतिम तिथि 24 अप्रैल अपराहन 3ः00 बजे के पहले जमा करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा, 27 अप्रैल को अभ्यर्थन की नाम वापसी, 28 अप्रैल को प्रतीक/चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा स 11 मई को पूर्वाहन 7ः00 बजे से अपराहन 6ः00 बजे तक मतदान होगा एवं 13 मई को पूर्वाहन 8ः00 बजे से मतगणना की शुरुआत होगी।

जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp