हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीराजापुर 07 मार्च 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मा0 विधायक नगर के साथ रत्नाकर मिश्र कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी चैत्र नवरात्र मेला 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत विन्ध्य विकास परिषद की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मां विन्ध्यवासिनी मंदिर से 04 प्रमुख मार्गो पर प्रत्येक पर छायादार टेन्ट व जुड़े मैट तथा मंदिर परिक्रमापथ एवं प्रमुख स्थलों की बैरिकेटिंग पूर्व की भाँति अधिशासी अभियन्ता, प्रा0खं0 से कराये जाने का कार्य, मंदिर के पास विन्ध्य विकास परिषद के कार्यालय में पुलिस कन्ट्रोल रूम एवं परिक्रमा पथ में जोनल मजिस्ट्रेट हेतु अस्थाई कैम्प कार्यालय का निर्माण एवं उसमें कुर्सी-मेज, सोफा, कूलर, पंखा एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था, मंदिर से जुड़े प्रमुख मार्गो पर निःशुल्क प्याऊ पेयजल की व्यवस्था, तीनों मंदिरों की अनवरत वीडियोग्राफी कराया जाना, प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में प्रत्येक दिवस पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक कराया जाना सुनिश्चित करना। प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में कर्मचारियों की अनवरत ड्यूटी के साथ ही सायं 7ः00 बजे संयुक्त बैठक की सम्पूर्ण व्यवस्था, पूर्व से लगे ए0सी0 कूलर, पंखे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पानी पीने की व्यवस्था तथा अतिरिक्त सफाई कर्मी की व्यवस्था का कराया जाना। मेला क्षेत्र में अष्टभुजा रैन बसेरा, सीताकुण्ड के नीचे एवं उपर, काली खोह के उपर पहाड़ पर, अष्टभुजा मोड़-माइक्रोवेव चैराहा, मोतिया तालाब, भैरोकुण्ड पर, काली खोह मंदिर के उपर, अष्टभुजा गेस्ट हाउस के उपर लगे सभी हाईमास्टों की रिपेयरिंग तथा सगरा के पास 06 एल0ई0डी0स्ट्रीट लाइट को लगवाये जाने का कार्य पूर्व की भाँति कराया जाना। तीनों मंदिरों पर मेला अवधि में अस्थायी जनरेटर की व्यवस्था एवं मंदिर सजावट का कार्य एवं मां विन्ध्यवासिनी मंदिर की सजावट प्राकृतिक फूलों से कराया जाना सम्बन्धित अधिकारी द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि इंट्रेस प्लाजा में दर्शनार्थियों के सामान सुरेक बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि नरग मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुये कहा कि विन्ध्याचल में सुनिश्चित करे कि प्रत्येक दुकानों के सामने डस्टबिन अवश्य करे। उन्होने कहा कि कहा कि कम से कम 04 दिव्यांगजनो को इंट्रेस प्लाजा सुरेक में स्वारोजगार प्रदान किया जाये। उन्होने कहा कि विन्ध्याचल परिक्रमा पथ पर सफाई कमिर्यो की ड्यूटी लगाते हुये सफाई बेहतर ढंग से कराया जाय। उन्होने कहा कि मन्दिर परिसर के अन्दर कोई भी पान गुटका खाकर पकड़ने जाने पर उस अर्थदण्ड भी आरोपित किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, अध्यक्ष पण्डा समाज पंकज द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मड़िहान युंगातर त्रिपाठी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, क्षेत्राधिकारी नगर मनोज गुप्ता सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp