हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 15 अप्रैल 2024- रोडवेज परिसर विन्ध्याचल में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश के क्रम में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा आने वाले श्रद्धालुओं को भी अपने मताधिकार के महत्व एवं मतदान करने के प्रति मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्वीप विशाल कुमार के मार्ग निर्देशन में चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय पचरखुरा राजगढ़ के छात्र-छात्राओं के द्वारा बहुत ही आकर्षक मतदाता जागरूकता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में आदर्श पब्लिक स्कूल रूक्खर घाट मीरजापुर के छात्र-छात्राओं के द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत कर गीत, नुक्कड़ नाटक व नृत्य प्रस्तुत लोगो को एक जून को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के प्रति अपील की गयी। इसी क्रम में लोकगायक डाॅ मन्नू यादव, पतालू यादव, नवीन उपाध्याय एवं वीरभानु तिवारी व उनकी टीम के द्वारा मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत प्लस करने हेतु सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति गीतो के माध्यम से जागरूक करते हुये अपील की गयी। उन्होने अपने लोकगीत के माध्यम से आगामी एक जून को अपने बूथ पर सबसे पहले पहुंचकर मतदान करने के प्रति संदेश दिया गया तो वही विभिन्न विकास खण्डो के ग्राम पंचायतो में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से सम्बन्धित रैली निकालकर एक जून को अपना वोट अवश्य डालने के लिये लोगो से अपील किया गया। रोडवेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा एवं सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp