हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 10 मार्च 2024- मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत व मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने रविवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक को अस्पताल पहुंचाया। मेड़िया से अदलपुरा जाते समय रास्ते में उन्होंने एक्सीडेंट देखते ही गाड़ी रुकवा दी। मौके से ही घायल को कार में बैठाया। उन्होंने मौके से ही अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज की व्यवस्था भी करवाई। मेड़िया से अदलपुरा के बीच पिकअप गाड़ी के पीछे से स्कूटी टकराने से एक युवक घायल हो गया था।
अदलपुरा स्थित साक्षी मैरिज लान रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस बीच अदलपुरा चुनार रोड के पास उन्हें सड़क पर एक युवक बहुत ही गंभीर हालत में खून से लथपथ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना घायल युवक सलमान निवासी गोलगड्डा वाराणसी को एक गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp