जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज 2 नवम्बर को थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा सदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर अभियुक्त रियाज पुत्र वाहिद अली निवासी ग्राम सुदामापुर थाना गदागंज रायबरेली को 1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र के मनीरामपुर पुल के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध थाना ऊँचाहार पर धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रियाज पुत्र वाहिद अली निवासी ग्राम सुदामापुर थाना गदागंज रायबरेली ।
धारा-8/15 एनडीपीएस अधिनियम थाना कोतवाली नगर रायबरेली ।
धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम थाना ऊँचाहार रायबरेली ।
धारा-13 जुआ अधिनियम थाना जगतपुर रायबरेली ।
धारा-8/15 एनडीपीएस अधिनियम थाना हरचन्दपुर रायबरेली ।
धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम थाना ऊँचाहार रायबरेली ।
बरामदगी-
1 तमंचा व 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली ।
2-उप-निरीक्षक विवेक त्रिपाठी थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।
3-आऱक्षी मोहित कुमार थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली ।
(रिपोर्ट वसीम खान)
