अमृत योजना बनी अभिशाप वार्ड वासियों में आक्रोश।
रायबरेली जिले भर में चल रही अमृत योजना के तहत सिविल लाइन डाली जा रही है। और यहां पर भी यह कार्य किया जा रहे हैं। वहां पर कार्यवाही संस्था पर लगातार सवालिया निशान जरूर उठाएं जिसकी शिकायत जिला अधिकारी से लेकर प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला तक से की गई लेकिन कहीं भी समय से कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है। रायबरेली के सर्वोदय नगर में भी अमृत योजना के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला लोगों का साफ तौर पर कहना है। कि 3 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं कराया गया है। यहां के रहने वालों के लिए आने-जाने का एकमात्र यही रास्ता है। समय अवधि बी जाने के बाद भी अभी तक कार्य पूरा नहीं कराया जा सकता है। जिससे आवागमन मैं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत की गई ठेकेदारों से भी शिकायत की गई लेकिन इसका असर होता नहीं दिख रहा है जिसका खामियाजा समस्त वार्ड नंबर 12 के वीडियो को झेलना पड़ रहा है। फिलहाल इसकी जिम्मेदारी नगर पालिका की भी रहती है। पूरे प्रदेश में जहां निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया था वही रायबरेली में भी भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष थी लेकिन उनके कार्य को लेकर सभी 34 वार्डों में उनका विरोध भी रहा क्योंकि काम सिर्फ कागजों पर हुए वार्ड वासियों को इसी तरह से समस्याओं का सामना करना पड़ा जिसको लेकर रायबरेली की जनता ने कांग्रेस से उम्मीदवार शत्रुघ्न सोनकर को अपना बहुमत देकर रिकार्ड मतों से जीत दिलाई थी लेकिन जी जाने के बाद शायद नगर पालिका अध्यक्ष भी इस और ध्यान नहीं दे रहे हैं। आने वाले 2024 के चुनाव में हमारे वार्ड वासियों में आक्रोश है और हम लोग चुनाव बहिष्कार करने का भी काम करेंगे अगर हमारे वार्ड की समस्याओं का निस्तारण नहीं होता है तो फिलहाल आप देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद कुंभकरणीय है। नींद में सो रहे अधिकारी नींद से जागते हैं या नहीं या देखने वाली बात होगी
