हिमांशु अग्रहरि जिला संवाददाता

मीरजापुर 25 अगस्त 2023- अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 सत्य प्रकाश सिंह ने आज जनपद के मा0 जन प्रतिनधिगण के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर जनता के द्वारा उनके पास आने वाले समस्याओं से रूबरू होते हुये कहा कि मा0 जन प्रतिनधिगण के द्वारा बताये गये समस्याओं/मुद्दो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुये कहा कि किसी भी जन प्रतिनिधि के द्वारा किसी समस्या के बारे में दूरभाष पर या किसी माध्यम से अवगत कराया जाय तो उसे प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मा0 जिलाध्यक्ष अपना दल एस इंजी0 राम लौटन बिन्द व मा0 सांसद अरूण सिंह के प्रतिनिधि धनंजय पाण्डेय, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल के प्रतिनिधि रामबली, मा0 विधायक मझवा डाॅ विनोद बिन्द के प्रतिनिधि उमाशंकर बिन्द के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow by Email
YouTube
YouTube
LinkedIn
LinkedIn
Share
Telegram
WhatsApp