महराजगंज रायबरेली। वसालत नगर चंदापुर के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक हुए गंभीर रूप से घायल आसपास के लोगों ने उन्हें आनन फ़ानन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।वसालत नगर के पास टेंपो UP33,AT6002 चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक देशराज पुत्र शिवबालक उम्र 22 वर्ष आंसू पुत्र भोला उम्र 23 वर्ष निवासी डोमापुर थाना महराजगंज को मारी जोरदार टक्कर,गंभीर रूप से हुए घायल प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है मौके से टेम्पो चालक फरार हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लेकर आई।
