रायबरेली। आज भारत विकास परिषद रायबरेली द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन कमला कृष्ण आसानी धर्मार्थ चिकित्सालय सुल्तानपुर रोड रायबरेली में आयोजित प्रातः काल 8:00 से 9:30 तक योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्री मुख्य अतिथि जगन्नाथ प्रसाद त्रिपाठी योग शिक्षक के रूप में आए संयोजक शिव कुमार गुप्ता द्वारा लोगों का अभिवादन किया योग शिक्षक के रूप में जगन्नाथ प्रसाद त्रिपाठी जी द्वारा योग संबंधी पूरे व्यायाम बताने का प्रयास किया एवं योग का वैज्ञानिक आधार एवं योग प्राणायाम एवं योग ध्यान आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया योग ध्यान आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इस मौके पर नवल किशोर बाजपेई , आरबी श्रीवास्तव, विनोद अग्निहोत्री, अमरीश अग्रवाल राजाराम मौर्य, राकेश मिश्रा, जयशंकर बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे ।
सुपर इंडिया न्यूज़ टीवी से अरुण कुमार अग्रहरी की खास रिपोर्ट

